नेपाली मूल की महिला से दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 03:53 PM

nepali woman raped

महिला थाना पुलिस ने नेपाली मूल की महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जींद:महिला थाना पुलिस ने नेपाली मूल की महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि गांव डाहौला की एक 20 वर्षीय महिला ने 19 अप्रैल को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूलत: नेपाल की रहने वाली है और उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। 

17 अप्रैल देर शाम को उसकी उसके पति के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर वह रूठकर नेपाल जाने के लिए घर से निकल गई। मकान के बाहर गांव के ही विकास, परमवीर उर्फ  पम्मी तथा गांव भुरायन निवासी कृष्ण बाइक के साथ मिले। उन्होंने उसे मुख्यमार्ग तक छोडऩे की बात कहकर लिफ्ट दे दी। तीनों उसे खेतों में ले गए। वहां पर कृष्ण तथा पम्मी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। 

महिला ने घर लौटकर घटना के बारे में पति को अवगत कराया और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का सामान्य अस्पताल में मैडीकल परीक्षण करवा पीड़िता की शिकायत पर विकास, पम्मी तथा कृष्ण के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण, परमवीर उर्फ पम्मी तथा विकास को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!