Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Mar, 2018 07:02 PM
रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना पुलिस ने त्तपरता दिखाते हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। 8 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी...
रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना पुलिस ने त्तपरता दिखाते हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। 8 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 35 वर्षीय सख्स का शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की हुई थी। पुलिस ने शर्ट पर लगे टेग के आधार पर पहले तो मरने वाले सख्स की पहचान की।
उसके बाद पता चला कि मृतक छतीसगढ़ का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ गढ़ी बोलनी रॉड पर राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस के लिए युवक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाना बड़ी चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने जब शक के आधार पर पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई तो बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल पत्नी के सम्बंध अलीगढ के एक ठेकेदार से थे। पत्नी और आशिक ने हत्या करने के कुछ दिन पहले ही योजना बना डाली थी। हत्या करने की शाम दोनों उसे खेतों में ले गए जहां उसे शराब पिलाई और उसका गला घोट दिया।
उसके बाद कहीं सांस ना रह जाए इस जदोजहद के बाद चाकू से उसका गला रेतकर शव को खेतों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक की पत्नी को लेने पुलिस दल छतीसगढ़ गया हुआ है। सूत्रों की माने तो पत्नी भी
पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है।