चंडीगढ़ की घटना पर राजनीति नहीं, शिकायतकर्ता का सम्मान करें सभी:यादव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Aug, 2017 12:50 PM

jawahar yadav chandigarh tampering case

हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा है कि चंडीगढ़ में शुक्रवार रात की चर्चित घटना में असली दुख की बात इस पर हो रही राजनीतिक टिका

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा है कि चंडीगढ़ में शुक्रवार रात की चर्चित घटना में असली दुख की बात इस पर हो रही राजनीतिक टिका टिप्पणी है। विषय दो युवकों और एक शिकायतकर्ता युवती का है जिसकी चंडीगढ़ पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। इस पर राजनीतिक चटकारे लेने वाले लोग न तो महिलाओं के सम्मान के प्रति गंभीर हैं न ही वे अपने इतिहास को याद रखते हैं।

उस घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को सुबह 8 बजे छोड़ (मचूलका भराकर) दिया था। तब तक उनके राजनीतिक रिश्ते का किसी को पता तक नहीं था अौर न ही उन युवकों ने उसे इस्तेमाल करने की कोशिश की। उसी सुबह पुलिस ने पुनः 10 बजे उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। यानी जब पुलिस को पता चला कि एक युवक हमारी पार्टी के अध्यक्ष का बेटा है तब पुलिस ने एहतियातन काम और ज्यादा सख्ती के साथ किया ताकि कहीं कोई सवाल न उठे। युवती के न्यायलय के बयान के आधार पर पुलिस ने 341 धारा अतिरिक्त रूप से लगाई। पूरी प्रक्रिया के दौरान न अध्यक्ष जी, न ही किसी अन्य पार्टी या सरकार के पदाधिकारी ने कोई दखल दिया। बल्कि अध्यक्ष जी को तो दोपहर तक इस घटना की जानकारी तक नहीं थी जब तक यह खबर मीडिया में नहीं आई। अध्यक्ष ने ख़ुद कहा क़ानून अपना काम कर रहा है न्यायालय पर हम सबको भरोसा है और शिकायतकर्ता का पूरा सम्मान करते हैं। 

यादव का कहना है कि हमारा मानना है कि महिलाओं के प्रति हर अपराध को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस विषय में भी चंडीगढ़ पुलिस स्वतंत्र रुप से काम कर रही है।शिकायतकर्ता ने भी किसी भी राजनीतिक दबाव की बात नहीं की। उन्होंने पूलिस की तारीफ़ भी की। पीड़िता ने स्वयं कहा की पुलिस ने अच्छा काम किया उम्मीद है आगे भी करेंगी, इस घटना का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू इस पर हुई राजनीतिक बयानबाज़ी है। वह भी उन लोगों द्वारा जिनके विधायक, मंत्री मर्डर, दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे आरोपों में महीनों तक जेल में रहे। इस्तीफा तो दूर किसी ने उनकी आलोचना तक नहीं की। वे लोग आंदोलन की बात करते हैं जिनके प्रमुख नेता खुद सजायाफ्ता हैं। अदालत से घोषित अपने अपराधियों के प्रति उनका सम्मान इतना है कि उन्हें जेल से ही मुख्यमंत्री की शपथ दिलवाने की बात करते हैं। 

भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है। हमारा यह संकल्प है कि देश में बेटियां सुरक्षित रहें और आगे बढ़ें। हम इस घटना में शिकायतकर्ता युवती का भी पूरा सम्मान करते हैं। हम चाहते हैं कि वह भी उतना ही सुरक्षित महसूस करे जितना हम अपनी बेटियों के लिए चाहते हैं। यादव ने कहा कि यह भरोसा हम उन्हें माननीय अध्यक्ष व हरियाणा सरकार की तरफ से भी देना चाहते हैं कि कानूनी व जांच प्रक्रिया में कोई दखल न हुआ है न कभी भी होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!