जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में 4 घायल

Edited By Updated: 05 Dec, 2016 04:35 PM

hoddle  accused  injured  police

गांव बोराका के जंगल में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दो महिला सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। झगड़े की सूचना मिलते ही भारी...

होडल (पंकेस): गांव बोराका के जंगल में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दो महिला सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। झगड़े की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर 20 नामदज सहित 30-40 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। 


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। बोराका निवासी भरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने पुत्र रोहताश, उसकी पत्नी अनीता व पत्नी लच्छो देवी के साथ खेतों पर कार्य कर रहे थे। उसी समय लगभग चार दर्जन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कादयान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!