3 सितंबर से दोबारा किसान पंचायत की शुरूआत करेंगे पूर्व CM हुड्डा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Aug, 2017 02:53 PM

former cm hooda will start kisan panchayat again from 3 september

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 3 सितंबर से दोबारा किसान पंचायत की शुरूआत करेंगे। इस बार किसान पंचायत की शुरूआत के लिए उन्होंने चरखी दादरी को चुना है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज):पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 3 सितंबर से दोबारा किसान पंचायत की शुरूआत करेंगे। इस बार किसान पंचायत की शुरूआत के लिए उन्होंने चरखी दादरी को चुना है। यह जानकारी खुद हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया। हुड्डा ने प्रदेश सरकार से मांग की, कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र और यूपी सरकार कर्ज माफ कर सकती हैं तो हरियाणा सरकार क्यों नहीं। हरियाणा सरकार पर कर्ज के सवाल पर भी पूर्व सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 1966 से 2014 तक हरियाणा पर 71 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था लेकिन भाजपा सरकार के अक्टूबर 2014 में सत्ता संभालते ही यह कर्ज बढ़कर अब पौने 3 साल में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपए हो गया है। 

पूर्व सी.एम. ने एक बार फिर एस.वाई.एल. और चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक की बात कही। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की बात को वे फिर नकार गए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी तो आते-जाते रहते हैं। कांग्रेस में तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही नेता है। वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में हुड्डा ने कहा कि बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। छेड़छाड़ मामले में सरकार पर कुछ सवाल उठे हैं। सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!