Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Aug, 2017 04:15 PM
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में एक अोर सी.सी.टी.वी. सामने
चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में एक अोर सी.सी.टी.वी. सामने आया है। ये CCTV 4 अगस्त की रात का है, जब आरोपी विकास बराला के दोस्त आशीष ने चंडीगढ़ के सेक्टर 9 की मार्केट से शराब खरीदी और उसके बाद दोनों ने वर्णिका का पीछा किया। CCTV में देखा जा सकता है कि ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लू लोअर में दिखाई दे रहा ये शख्स आशीष है। CCTV साबित करता है कि घटना से पहले दोनों ने शराब पी थी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस को एक सी.सी.टी.वी. फुटेज मिला था, जिसमें आरोपी विकास बराला अौर आशीष वर्णिका की कार का पीछा करते दिखाई दे रहे थे। वहीं गत गत दिवस आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।