Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Nov, 2017 04:19 PM
पुलिस हिरासत में आए युवक की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भतीजी से दुष्कर्म मामले में पुलिस गिरफ्त में था। मौत के कारणों का अभी तक खिलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में...
रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): पुलिस हिरासत में आए युवक की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भतीजी से दुष्कर्म मामले में पुलिस गिरफ्त में था। मौत के कारणों का अभी तक खिलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में की 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसका चाचा ही 4 साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित लड़की ने हिम्मत करके अपने चाच की करतूत स्कूल में टीचर को बताई। टीचर की शिकायत पर पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन देर रात पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। मौत का क्या कारण रहा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द हुई, जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
पुलिस का कहना है कि न्यायाधीश पवन कुमार की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम होगा बाकि जांच की जा रही है।