भाजपा सरकार किसानों की हितैषी : जैन

Edited By Updated: 25 Nov, 2015 05:17 PM

bjp government friendly to farmers jain

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश के प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि क्षेत्रवाद, राजनैतिक और

फरीदाबाद,(गुलाब) : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश के प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि क्षेत्रवाद, राजनैतिक और पार्टीबाजी से ऊपर उठकर हरियाणा में सरकार ने हर क्षेत्र में विकास को अंजाम दिया है। वहीं भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार के रूप में उभरकर आई है। पिछले एक साल में प्रदेश में विकास को गति मिली है। वे कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के वे हर जिले का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके निदान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इन बैठकों में सरकार व संगठन के बारे में सुझाव भी उनसे मांगे जाएंगे, ताकि सरकारी कार्यक्रमों में तेजी लाई जा सके। बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने अफसरशाही के विरूद्ध आवाज उठाई। बेलगाम हो रहे अफसरों पर लगाम लगाने के लिए वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायकों से बात करेंगे, ताकि प्रशासनिक कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि फसलें बर्बाद होने के बाद किसानों की जो मदद वर्तमान सरकार ने की उससे किसान प्रसन्न हैं। मुआवजे के रूप में सरकार ने करोडों रुपए किसानों को उनकी मदद के रूप में बांटा। 

उन्होंने कहा कि सरकार के एक साल के बाद वे कार्यकर्ताओं से सरकार का फीडबैक ले रहे हैं, ताकि कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित न समझें। बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा की करारी हार पर जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव जीते यह तय नहीं किया जा सकता। बिहार में सभी राजनैतिक दलों के इकट्ठा होने के कारण भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में शिकस्त मिली। इस पर भी मंथन किया जा रहा है, लेकिन देश के कई स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने अच्छे प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास के इतने कार्य किए हैं कि जिस पर एक पुस्तक छापने का कार्य किया जा सकता है। जबकि 10 साल से शासन कर रही पिछली सरकार के पन्ने तक नहीं छप सके हैं।

 इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा,विधायक मूलचंद शर्मा,विपुल गोयल,जिलाध्यक्ष अजय गौड सहित जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!