दहेज उत्पीड़न के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 13 Apr, 2019 05:45 PM

case against 7 people for dowry harassment

चूहड़पुर कलां निवासी प्रिया वर्मा ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुभाष गली छछरौली निवासी प्रीति शर्मा की शादी मार्च-2018 में जिला अम्बाला के गांव थम्बड़ निवासी विकास वर्मा के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज...

यमुनानगर (ब्यूरो): चूहड़पुर कलां निवासी प्रिया वर्मा ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुभाष गली छछरौली निवासी प्रीति शर्मा की शादी मार्च-2018 में जिला अम्बाला के गांव थम्बड़ निवासी विकास वर्मा के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था, मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति विकास वर्मा व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों प्रदीप वर्मा, रानी, राहुल, देवी दयाल तथा बराड़ा निवासी एक डाक्टर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!