शिकारी खुद शिकार बन गया

Edited By Updated: 02 Oct, 2015 10:35 PM

article

खुद को उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दहिना हाथ बताने वाला एक शातिर जालसाज, पहुंच

यमुनानगर (सुमित अॉबरोय) : खुद को उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दहिना हाथ बताने वाला एक शातिर जालसाज, पहुंच गया है जेल की सलाखों के पीछे। श्यामसुंदर नामक इस नटवरलाल को हरियाणा पुलिस ने, एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। यमुनानगर पुलिस के अधिकारियों ने खुलासा किया कि श्यामसुंदर ने पहले लालबत्ती लगी गाड़ियों में घूमकर और बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाकर, शिकायतकर्ता को अपने झांसे में ले लिया। फिर इसने शिकायतकर्ता को उतरप्रदेश में सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में, 9 लाख रुपए एवं करीब 10 से 12 तोले सोने के जेवर हड़प लिए। पुलिस ने यह भी दावा किया कि यह शातिर शिकायतकर्ता महिला को नशीला जूस पिलाकर, उसकी असमत से भी खेलता रहा। इस जालसाज के पकड़े जाने के बाद ऐसे कई लोग पुलिस को मिल रहे हैं, जिन्हें यह शातिर ठग अपना शिकार बना चुका है। हरियाणा पुलिस के अधिकारी खुदको यूपी के सीएम का दहिना हाथ और रिश्तेदार बताने वाले इस शक्स को लेकर, यूपी पुलिस से भी संपर्क बनाने का मन बना रहे हैं।
 
पुलिस हिरासत में चलकर आ रहे जरा इन साहब से मिलिए, इनका नाम है श्यामसुंदर। इन पर आरोप है कि यह खुदको उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रिश्तेदार और दहिना हाथ बताते हैं। आरोप यह भी है कि यह यूपी सीएम के लेटरहैड, एवं मोहरे भी अपने साथ रखते है। उतरप्रदेश सरकार में नौकरी लगवाने एवं ट्रांसफर के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम ठगते रहे हैं। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब इसकी शिकार बनी यमुनानगर की एक लड़की अपना सब कुछ गवाने के बाद पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची, और पुलिस ने इस शातिर को जाल बिछाकर धर-दबोचा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!