पति की मारपीट से गर्भ गिरा, केस दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jan, 2019 02:37 PM

husband throws pregnancy lodges case

क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। महिला की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू...

गोहाना(अरोड़ा): क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप भी लगाया, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। महिला की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला शादी से पहले अपनी बुआ के यहां रहती थी। महिला की शादी रोहतक के एक गांव के व्यक्ति से नवम्बर, 2017 में हुई थी। शादी के समय महिला के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था।

पति शराब का नशा करके उससे मारपीट भी करता था। महिला का आरोप है कि वह एक दिन रसोई में काम कर रही थी और उसके ससुर ने उससे छेड़छाड़ की। महिला गर्भवती हो गई थी, लेकिन पति नाजायज औलाद बताकर उसे प्रताडि़त करने लगा। एक दिन उसके पेट पर लात भी मारी गई, जिसका उपचार के दौरान गर्भपात हो गया था। महिला को कुछ दिन पहले धक्के देकर घर से निकाल दिया गया और वह अपने मायके आ गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।दूसरी तरफ बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने, उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बरोदा थाना में पति, सास, ससुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!