Edited By Naveen Dalal, Updated: 06 Jul, 2019 12:18 PM
नगर परिषद (न.प.) द्वारा शहर में बाजारों में रात को सफाई करवाई जाएगी। न.प. ने शहर को 5 जोन में बांटकर बृहस्पतिवार रात से यह अभियान शुरू किया...
गोहाना (अरोड़ा): नगर परिषद (न.प.) द्वारा शहर में बाजारों में रात को सफाई करवाई जाएगी। न.प. ने शहर को 5 जोन में बांटकर बृहस्पतिवार रात से यह अभियान शुरू किया। न.प. की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने इस अभियान की शुरूआत करवाई। चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि दिन के समय बाजारों में ग्राहकों भीड़ हो जाती है। इससे ठीक से सफाई कार्य नहीं हो पाता है। रात के समय दुकानदार भी कचरे को दुकानों के बाहर डाल जाते हैं।
सुबह जब तक सफाई कर्मचारी काम पर पहुंचते जब तक दुकानों के आगे रेहड़ी लगी मिलती, जिससे सफाई कार्य बाधित होता था। बाजारों में न.प. द्वारा रात के समय सफाई करवाई जाएगी। रात्रि सफाई अभियान में शहर को 5 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में 5-5 कर्मचारी रात के समय सफाई का कार्य करेंगे। दिन के समय मुख्य मार्गों व खुली मार्कीटों में सफाई अभियान चलेगा। चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने मेन बाजार से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर नप के सफाई सुपरवाइजर राजेश पाराशर, सुभाष, प्रेम, विनीत सहराया, सोनू, भीम सिंह, कुलदीप, राजेंद्र, महेंद्र आदि मौजूद रहे।