नयाबांस में दबंगई : घर की दीवार फांद परिवार के सदस्यों पर किया हमला

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2019 12:18 PM

नयाबांस गांव में घर की दीवार फांदकर कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्यों को तेजधार हथियारों व डंडों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मामले की शिकायत खुबडू झाल पुलिस

गन्नौर (नरेंद्र): नयाबांस गांव में घर की दीवार फांदकर कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्यों को तेजधार हथियारों व डंडों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मामले की शिकायत खुबडू झाल पुलिस चौकी में दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने 7 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायत में रोहित ने बताया कि वह 26 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे नहर की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान उसके गांव का रणबीर व अंग्रेज नशे की हालत में उसके पास आए और गाली गलौच करने लगे। इस पर वह उन्हें धक्का देकर घर चला गया और परिवार को सारी बात बताई। इसके कुछ देर बाद रणबीर व अंग्रेज के साथ रमन,रवि,नीरज व दो अन्य उनके घर की दीवार फांदकर अंदर आए और उसके परिवार के सदस्यों पर डंडों सहित तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसका पिता बलजीत,भाई कुलदीप व मां कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट कर सभी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए गन्नौर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर रणबीर, अंग्रेज, रमन, रवि, नीरज व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!