गन प्वाइंट पर लूटे साढ़े 4 लाख, लुटेरे सी.सी.टी.वी. मेें कैद

Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2019 01:04 PM

looted over gunpoint 4 lakhs robbers cctv i imprisoned

शहर में बदमाशों के आगे कानून के हाथ छोटे पड़ते नजर आ रहे हैं। बदमाश एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जबकि पुलिस महज केस दर्ज करने तक ही सीमित है। शुक्रवार को दिन-दिहाड़े

रोहतक (किन्हा): शहर में बदमाशों के आगे कानून के हाथ छोटे पड़ते नजर आ रहे हैं। बदमाश एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जबकि पुलिस महज केस दर्ज करने तक ही सीमित है। शुक्रवार को दिन-दिहाड़े सी.आई.ए. कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर 4 बदमाशों ने बिजली बोर्ड के कैशियर से बंदूक के बल पर साढ़े 4 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। कैशियर पैसों को बैंक में जमा कराने जा रहा था। 

सूचना मिलते सी.आई.ए. से लेकर आर्य नगर थाना प्रभारी और डी.एस.पी. भी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद वे भागते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे में जरूर कैद हो गए। जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी गौरव पुत्र नरेश निवासी खेड़ी माजरा बिजली निगम के अंदर कैशियर है। वह पिछले काफी समय से डिवीजन का कैश बैंक में जमा कराता है। शुक्रवार दोपहर करीब पौने 3 बजे वह डिवीजन 2 का कैश करीब साढ़े 4 लाख रुपए बैंक में जमा करवाने जा रहा था। पुरानी आई.टी.आई. के पास ही सी.आई.ए.-1 का कार्यालय है। जैसे ही गौरव सी.आई.ए. कार्यालय के नजदीक पहुंचा तो स्प्लैंडर बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश आए और बदमाश पैदल ही आ रहा था। 

इसी दौरान एक बदमाश ने पहले गौरव को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया तो दूसरे बदमाश ने पिस्टल अड़ाकर उसके कब्जे से लगभग साढ़े 4 लाख कैश की लूट कर फरार हो गए। घटनास्थल के नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज में बदमाश कैद हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस व अपराध जांच शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। आर्य नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!