सील सिलैंडर में लगी अाग से धमाका, 2 गाय बुरी तरह झुलसी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Dec, 2017 01:06 PM

seal detonated with fire from the cylinders  2 cow blows badly

बीती रात को हथवाला रोड पर चंदन नर्सरी कालोनी के नजदीक घर के साथ पशुबाड़े में रखे हुए सिलैंडर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से एक जोरदार धमाके के साथ सिलैंडर फट गया। जिसके 4 टुकड़े हो गए। हादसे में 2 गाय झुलसने के साथ अन्य सामान भी जलकर...

समालखा(राकेश):बीती रात को हथवाला रोड पर चंदन नर्सरी कालोनी के नजदीक घर के साथ पशुबाड़े में रखे हुए सिलैंडर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से एक जोरदार धमाके के साथ सिलैंडर फट गया। जिसके 4 टुकड़े हो गए। हादसे में 2 गाय झुलसने के साथ अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि छत का लैंटर भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, परिवार के लोग भी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मशक्कत के बाद जहां आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार हथवाला रोड पर चंदन नर्सरी के नजदीक कालोनी वासी दलबीर ने बताया कि वह अपने पिता की याद में वालीबाल प्रतियोगिता 9-10 दिसम्बर को रख रहा था।वहां पर आने वाली टीमों के खाने के लिए अलग से 2 सिलैंडर मंगवाए थे। जिसमें उसने घर के साथ बने पशुबाड़े में रख दिए। उसने बताया रात को वह परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान पशुबाड़े में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ उसकी आंख खुल गई। उसने बरामदे में आकर देखा तो वहां पर भयंकर आग लगी हुई थी। 2 सिलैंडर में एक सिलैंडर के परखच्चे उड़ गए थे जबकि दूसरा सिलैंडर क्षतिग्रस्त हो गया।

उसने बताया कि सिलैंडर में आग लगने से बरामदे में बंधी एक दुधारू व एक अन्य गाय बुरी तरह झुलस गई, जबकि पंखा, टैंकी सहित अन्य सामान जलकर राख के ढेर में तबदील हो गया, साथ ही छत का लैंटर भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उसने बताया कि आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया। पीड़ित दलबीर ने बताया कि सिलैंडर की सील भी नहीं खोली गई थी और इसके बावजूद भी सिलैंडर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इसी को लेकर एजैंसी व पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!