जिलों में यातायात प्रबंधन के लिए 100-100 गृहरक्षी की तैनाती होगी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Jul, 2018 09:41 AM

homemakers will be deployed for traffic management in the districts

हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए 100-100 गृह रक्षी की तैनाती की....

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए 100-100 गृह रक्षी की तैनाती की जाएगी। इससे राज्य में सड़क और यातायात सुरक्षा को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिल सकेगी।

संधू आज पुलिस मुख्यालय पंचकूला में हरियाणा यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पर संकलित की गई पुस्तक ‘यातायात प्रहरी’ के प्रवेशांक का लोकार्पण करने उपरांत उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कुशल यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2100 गृहरक्षी की नियुक्ति के लिए अनुमति प्रदान की है। इन सभी को 15 अगस्त से पहले प्रत्येक जिले में तैनात कर दिया जाएगा।  इससे प्रदेश में यातायात पुलिस की बल  मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में सकारात्मक सुधार होगा।  

उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में ट्रैफिक पुलिस के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और वाहनों की खरीद के लिए रोड सेफ्टी फंड के तहत 9 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। डी.आई.जी. यातायात राकेश कुमार आर्य ने बताया कि यातायात प्रबंधन की पुस्तक के प्रथम संस्करण का लोकार्पण किया गया है और इसे तिमाही आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तक के आगामी विशेषांक में यातायात शिक्षा, सड़क अभियांत्रिकी और स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया जाएगा।


 


 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!