"खबरें हैं कि उनकी कमर में लचक आ गई है", नवीन जिंदल की पल्लेदारी पर सुशील गुप्ता का तंज

Edited By Saurabh Pal, Updated: 18 Apr, 2024 06:27 PM

sushil gupta took a jibe at naveen jindal for carrying his burden

हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस सभी प्रत्याशियों में सबसे अधिक चर्चा में नवीन जिंदल का नाम है। उद्योगपति नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभी सीट पर मैदान में उतारा है...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस सभी प्रत्याशियों में सबसे अधिक चर्चा में नवीन जिंदल का नाम है। उद्योगपति नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभी सीट पर मैदान में उतारा है। वहीं इनके खिलाफ आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को INDIA ने अपना उम्मीदवारा बनाया है। इसके अलावा आज इनेलो ने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें इनेलो महासचिव अभय चौटाला को कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी बनया गया है। 

कुरुक्षेत्र लोकसभा में सुशील गुप्ता और नवीन जिंदल दोनों जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। बीते रोज नवीन जिंदल चुनाव प्रचार के दौरान रादौर अनाज मंडी पहुंचे थे। जहां प्रचार का अनोखा तरीका अपनाते हुए जिंदल मजदूरों के साथ पल्लेदारी की। इस पर सुशील गुप्ता ने उद्योगपति जिंदल पर चुटकी लेते हुए कहा कि दो प्रयास के बाद जिंदल बोरी उठा पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खबरें आ रहीं  हैं कि उनकी कमर में लचक आ गई है।  

वहीं रादौर मंडी प्रचार के दौरान अभय चौटाला ने कहा था कि अभय चौटाला उनके बड़े भाई हैं। इस पर जवाब देते हुए गुप्ता ने कहा कि जिंदल सच बोल रहे हैं, वही तो मैं कह रहा हूं अभय उनकी मदद करने के लिए आए हैं।  

इस दौरान जब पत्रकार उनसे गेहूं काटने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं तो जाटों के गांव का बनिया हूं, बचपन से खेती के काम करता आ रहा हूं। बता दें कि बीते दिनो चुनाव प्रचार के दौरान सुशील गुप्ता ने किसानों के साथ गेहूं के खेत में कटाई कराई थी।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!