ए.टी.एम. कार्ड बदलकर रुपए निकालने का आरोपी चढ़ा हत्थे, पुलिस को सौंपा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Nov, 2017 02:23 PM

atm  charged assault handler  handed over to police

ए.टी.एम. कार्ड बदलकर रुपए निकलवाने वाले गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि गिरोह के 2 सदस्य फरार हो गए। पुलिस को इसके पास से कई ए.टी.एम. कार्ड बरामद हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच जुटी थी। गांव...

इस्माईलाबाद:ए.टी.एम. कार्ड बदलकर रुपए निकलवाने वाले गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि गिरोह के 2 सदस्य फरार हो गए। पुलिस को इसके पास से कई ए.टी.एम. कार्ड बरामद हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच जुटी थी। गांव झांसा निवासी सुनील सपड़ा ने बताया कि उसका इंडियन बैंक शाहाबाद में खाता है। वह खाते से रुपए निकलवाने कस्बे के पी.एन.बी. के ए.टी.एम. बूथ पर गया। जैसे ही उसने ए.टी.एम. में कार्ड डाला, तभी पीछे से 3 व्यक्ति ए.टी.एम. बूथ में घुस आए। 

उनमें से एक ने उसको बैंक का गार्ड बताकर ए.टी.एम. कार्ड ले लिया और कहा कि वह रुपए निकालकर देता है। उसने उससे पिन नम्बर आदि लेकर उसके कार्ड को बदल दिया और कहा कि ए.टी.एम. से रुपए नहीं निकल रहे। आपका ए.टी.एम. कार्ड खराब है। उसको बदला हुआ ए.टी.एम. कार्ड दे दिया। वह कार्ड लेकर बाहर आ गया। उसने देखा कि अपने को गार्ड कहने वाला व उसके दोनों साथी कार में बैठकर चले गए। उसको शक हुआ। 

उसने कार्ड देखा तो पता चला कि कार्ड बदल लिया है। उसने कार का पीछा किया। उसको कार अम्बाला की ओर जाती दिखी। उसने कार के आगे बाइक गिराकर उनको रोक लिया। उसमें सवार 2 व्यक्ति तो फरार हो गए लेकिन चालक सीट पर बैठा व्यक्ति भी खिसकने लगा तो लोगों ने मामले का पता चलते ही उसको धर-दबोचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वह कार सहित उस व्यक्ति को थाने में लाए और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी व्यक्ति ने अपनी नई आई-20 कार पर पुलिस का स्टिकर लगा रखा था। फिलहाल पुलिस इसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!