थानेसर के 61 गांव होंगे डिजीटल

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 01:19 PM

61 villages in thanesar will be digitized

देश के राजस्व विभाग की अतिरिक्त प्रधान सचिव व वित्तायुक्त केशनी आनंद अरोड़ा ने डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया को जमाबंदियों से सम्बन्धित कार्य करने तथा ई-सॢवसिज सरल में अम्बाला मंडल में प्रथम स्थान पर आने पर बधाई दी और कहा कि थानेसर के 61 गांव डिजीटल होने...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): प्रदेश के राजस्व विभाग की अतिरिक्त प्रधान सचिव व वित्तायुक्त केशनी आनंद अरोड़ा ने डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया को जमाबंदियों से सम्बन्धित कार्य करने तथा ई-सॢवसिज सरल में अम्बाला मंडल में प्रथम स्थान पर आने पर बधाई दी और कहा कि थानेसर के 61 गांव डिजीटल होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुरुक्षेत्र ई-सॢवसिज में दूसरे नम्बर पर है। अरोड़ा चंडीगढ़ से वी.सी. के माध्यम से डी.सी. के साथ राजस्व विभाग से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 10 दिनों के अंदर-अंदर रजिस्ट्रियों से सम्बन्धित जमाबंदी व इंतकाल के कार्य को पूरा करें। 

डी.सी. समय-समय पर एस.डी.एम., तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के साथ राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करें तथा सॉफ्टवेयर से सम्बन्धित कोई समस्या है तो उसको एन.आई.सी. के माध्यम से समझें। डी.सी. लिटिगेशन मैनेजमैंट सिस्टम को स्वयं देखें। इस सिस्टम का गत 5 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्घाटन किया है तथा इसका हाईकोर्ट से लिंक है। इस विषय में मुख्यमंत्री 31 जनवरी के बाद बैठक भी लेंगे। 

अरोड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति का रजिस्ट्री से सम्बन्धित कार्य होता है, उसका ई-मेल तथा मोबाइल नम्बर जरूर लें ताकि उसको सम्बन्धित जानकारी पहुंचाई जा सके। इस बात का ध्यान रखा जाए कि उसका पता सही हो। जो कोर्ट केस है, उसे समय रहते अपडेट करें तथा सम्बन्धित को नोटिस भी जारी करें। 3 दिनों के अंदर-अंदर खराबे की रिपोर्ट भी भेजें तथा जिलास्तर व तहसीलों में जो रिकार्ड रूम है, उनमें अगर कोई कमी है और बजट की जरूरत है तो उसका प्रोपोजल मुख्यालय को भेजें। मुख्यालय द्वारा बनाए एफ.सी.आर. ग्रुप को भी समय-समय पर देखें। 

वी.सी. में डी.सी. ने कहा कि जिले में अभी 7 जमाबंदी पैंङ्क्षडग हैं जिसका कार्य आगामी सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर एस.डी.एम. थानेसर अनिल यादव, एस.डी.एम. पिहोवा निर्मल नागर, एस.डी.एम. शाहाबाद सुशील कुमार, सी.टी.एम. संयम गर्ग, डी.आर.ओ. डा. चांदी राम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!