स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट को केंद्र से मिले 70 करोड़, 28 तक 5 प्रोजैक्ट का टैंडर

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Jan, 2019 12:46 PM

smart city project got 70 crore 28 projects 5 project tender

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 के मध्य में करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा के बाद से आम जनता अपने वाबों के शहर का लंबे अरसे से इंतजार कर रही है...

करनाल (पांडेय): केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 के मध्य में करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा के बाद से आम जनता अपने वाबों के शहर का लंबे अरसे से इंतजार कर रही है। इस इंतजार में करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय निकल गया लेकिन परियोजना के तहत न तो कोई बड़ा प्रोजैक्ट शुरू हो पाया और न ही केंद्र सरकार की तरफ से प्रोजैक्ट के लिए प्रतिवर्ष मिलने वाला 200 करोड़ रुपए मिले, हालांकि जनवरी माह इस परियोजना के लिए खुशखबरी लेकर आई है। विभिन्न प्रोजैक्ट के लिए केंद्र सरकार द्वारा 35-35 करोड़ रुपए की 2 किस्त करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड को दी गई हैं। इसके साथ ही योजनाओं ने भी गति पकड़ ली है। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड 28 जनवरी तक अपने 5 परियोजनाओं का टैंडर देने जा रहा है।

 इसमें मुगल कैनाल फेज-3 के विकास के अलावा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर, पुराने निगम कार्यालय स्थान पर पार्किंग एंड कॉमॢशयल स्पेस, इम्प्रूवमैंट ऑफ एजुकेशन सिस्टम इन गवर्नमैंट स्कूल के अलावा ग्रीन स्पेस विद ऑक्सी पार्क को विकसित किया जाएगा। विदित हो कि स्मार्ट सिटी प्रपोजल में जो कार्य होंगे, उन पर 1211 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इसमें से 1022.08 करोड़ ए.बी.डी. यानि एरिया बेस्ड डिवैलप्मैंट्ïस के कार्यों पर तथा 149.75 करोड़ रुपए की राशि पेन सिटी प्रपोजल के कार्यों पर खर्च होगी। इसके अतिरिक्त 39.17 करोड़ रुपए की राशि क्रियान्वयन के दौरान अनुदान की प्राप्ति के संबंध में अलग से खर्च की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ए.बी.डी. के लिए शहर में 720 एकड़ जगह का चुनाव किया गया है, जिसमें घंटाघर चौक, कुंजपुरा रोड, बस स्टैंड, मॉडल टाऊन तथा मुगल कैनाल मार्कीट का एरिया शामिल रहेगा। इस एरिया में ग्रुप हाऊसिंग, कमॢशयल, औद्योगिक, संस्थागत तथा शहर के विकास व बिजनैस से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी, जबकि पेन सिटी में शहर की स्मार्टनैस के लिए आई.सी.टी. आधारित गतिविधियां रहेंगी, जिनमें नागरिकों के लिए सेवाएं शामिल होंगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!