Edited By Updated: 29 Aug, 2016 06:14 PM
करनाल पुलिस ने पानीपत से एक महिला को गिरफ्तार कर एक ब्लैकमेल गैंग का पर्दाफाश किया। यह गैंग दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर...
करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल पुलिस ने पानीपत से एक महिला को गिरफ्तार कर एक ब्लैकमेल गैंग का पर्दाफाश किया। यह गैंग दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर लोगों से लाखों रूपए हड़पने का काम करते थे। इस गैंग के दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने इस गैंग की मुख्य आरोपी मास्टर माइंड लेडी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।
गौरतलब है कि इस गैंग ने एक युवक को करनाल बुलाकर मारपीट की। उस यवक के पैसे छीने और बीस लाख रूपए की मांग की। यही नहीं उसे धमकी दी की दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा देंगे। जिस की शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी और इस गैंग को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। मुख्य आरोपी लेडी को रिमांड पर लिया गया है। अारोपी महिला से मोबाइल , नकदी स्कूटी सहित सभी सामान बरामद कर लिया है।