गांव-गांव में जाकर सरकार की पोल खोलेंगे कर्मचारी : पांचाल

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Dec, 2018 05:35 PM

employees to go to village village to open poles panchal

शहर के 220 के.वी.ई. पावर हाऊस में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाक निसिंग की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह पां

निसिंग(संजय): शहर के 220 के.वी.ई. पावर हाऊस में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाक निसिंग की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह पांचाल ने की। बैठक का संचालन ब्लाक सचिव ऋषि पाल ने किया। जिसमें मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान ओम प्रकाश पहुंचे।
 

खंड प्रधान महेंद्र पांचाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 दिसम्बर को सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खंड के सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों की टीम का गठन कर गांव-गांव जाकर सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। जिला उपप्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि 8 व 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे ओर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर आशा वर्कर्स प्रधान कविता देवी, सुनीता, निर्मला, विमला, कृष्ण व प्रधान पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!