मोदीमय हुआ ‘कैथल’

Edited By kamal, Updated: 24 May, 2019 12:55 PM

modi became  kaithal

आज 17वीं कुरुक्षेत्र लोकसभा में हुई मतगणना में कैथल जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों कैथल, पूंडरी, गुहला और कलायत में भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की ऐतिहासिक जीत हुई हैं।

कैथल(महीपाल/गौरव): आज 17वीं कुरुक्षेत्र लोकसभा में हुई मतगणना में कैथल जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों कैथल, पूंडरी, गुहला और कलायत में भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की ऐतिहासिक जीत हुई हैं। क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस, जजपा-आप गठबंधन, इनैलो और बसपा-एल.एस.पी. गठबंधन को नकार दिया है। कैथल जिले से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी को 1 लाख 80 हजार 694 से लीड मिली। भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी को 3 लाख 2347।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 1 लाख 21 हजार 653, जजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डी.डी. को 45778, बसपा प्रत्याशी शशि सैनी को 40740 और इनैलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला को 24828 मत मिले।सबसे बड़ी जीत कैथल से और दूसरे नंबर पर पूंडरी रहा लेकिन इसके बावजूद कलायत विधानसभा और गुहला विधानसभा में  की जीत अपने आप में बड़ी जीत है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कि कलायत विधानसभा में 16981 मतों से हार हुई थी, भाजपा को 36930 मत मिले थे और अब कलायत विधानसभा से 36480 की जीत है।

गुहला विधानसभा में 3303 की हार हुई थी। भाजपा को 34428 मत मिले थे। अब गुहला विधानसभा से 34884 मतों से जीत हुई है। इस जीत में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों की जनता पर पूरी छाप थी वहीं भाजपा जिला प्रधान अशोक गुज्जर ढांड, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर और  कलायत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे और भाजपा प्रदेश उप प्रधान धर्मपाल शर्मा और पार्टी कार्यकत्र्ताओं की कड़ी मेहनत है।

आज की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह दूसरे नंबर पर रहे। चौथे राऊंड के बाद ही भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया तथा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के नेतृत्व में भाजपा के तमाम नेता, पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता ढांड पार्टी कार्यालय एकत्रित हुए और एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाते हुए बधाई देने का क्रम शुरू हुआ। मतगणना केेंद्र के आसपास ही नहीं बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नजर आए।

थ्री लेयर के बाद एंट्री हुई। स्कूली बच्चों को खासकर परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्कूली बसों के रूट डायवर्ट कर दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर बैरिकेट लगाए गए थे। मतगणना के समय शांति बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र के लिए 6 टीमें आरक्षित रखी गई थीं। सी.सी.टी.वी. कैमरों की समुचित व्यवस्था की गई।

जिले की 4 विधानसभाओं में कुल मिले इतने मत
विधानसभा क्षेत्र                               कैथल     कलायत     पूंडरी       गुहला/चीका       टोटल 
नायब सिंह सैनी (भाजपा)                88045     65438     78356         70508     302347
निर्मल सिंह (कांग्रेस)                       32862     28958     24209         35624     121653
अर्जुन चौटाला (इनैलो)                       3611     12259       4361           4597      24828    
जय भगवान शर्मा (जजपा+आप)         8932     21079       5709         10058      45778
शशि सैनी (लोसुपा+बसपा)               10645     12645      11812           5638       4074

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!