भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे ठुस्स, रिश्वत लेता 5वां अधिकारी काबू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Nov, 2017 04:24 PM

bjp government claims to end corruption

देर सायं एस.डी.एम. कार्यालय गुहला छापा मारकर विजीलैंस विभाग की टीम ने एक कर्मचारी को रंगे हाथों धर-दबोचा। उक्त कार्यालय का रंगे हाथों पकड़ा गया यह 5वां कर्मचारी बताया गया है। जिसने किसी सरकारी कागजात को देने के लिए 400 रुपए रिश्वत की मांग की थी।...

गुहला चीका(गोयल):देर सायं एस.डी.एम. कार्यालय गुहला छापा मारकर विजीलैंस विभाग की टीम ने एक कर्मचारी को रंगे हाथों धर-दबोचा। उक्त कार्यालय का रंगे हाथों पकड़ा गया यह 5वां कर्मचारी बताया गया है। जिसने किसी सरकारी कागजात को देने के लिए 400 रुपए रिश्वत की मांग की थी। गौरतलब है कि जिस प्रकार भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को जड़मूल से उखाडऩे का दावा कर रही है, वहीं एस.डी.एम. कार्यालय गुहला ने यह सिद्ध कर दिया है कि भ्रष्टाचार अभी जिंदा है। जानकारी के अनुसार गत दिवस विजीलैंस विभाग अंबाला की टीम ने एस.डी.एम. कार्यालय में औचक छापा मारकर एक कर्मचारी मानक बाजीगर को 400 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था । 

मानकराम उपमंडल के गांव बदसूई के एक युवक मनप्रीत सिंह से एक सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था परंतु जब मनप्रीत सिंह ने रिश्वत नहीं दी तो मानक ने उसके काम के लिए टालमटोल करनी शुरू कर दी जिस पर मनप्रीत ने विजीलैंस अम्बाला को शिकायत देकर कार्रवाई करने की प्रार्थना की। विजीलैंस के इंस्पैक्टर राजपाल ने शिकायत मिलने के उपरांत टीम का गठन किया था। मनप्रीत सिंह ने जैसे ही रिश्वत की राशि मानक को देने के बाद उन्हें इशारा किया तो उन्होंने मानक को रिश्वत की राशि के साथ धर दबोचा। इससे साफ जाहिर है भाजपा के सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त करने के दावे फेल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!