छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में 2 आरोपी काबू

Edited By Updated: 19 May, 2017 05:34 PM

accused arrested by police

महिलाओं से छेड़छाड़ व धमकी देने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

कैथल(अजय):महिलाओं से छेड़छाड़ व धमकी देने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए। पी.आर.ओ. ने बताया कि थाना शहर प्रबंधक इंस्पैक्टर अशोक कुमार ने आरोपी प्रदीप निवासी मॉडल टाऊन हिसार को गिरफ्तार कर लिया है। हुडा सैक्टर-20 कैथल निवासी एक विवाहिता की शिकायतानुसार 14 फरवरी की शाम वह घर के लिए जरूरी सामान लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रही थी तो उपरोक्त आरोपी उसका निरंतर पीछा करता रहा। पेहवा चौक पर आरोपी द्वारा महिला के साथ हाथापाई करते हुए छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी दी गई। 

एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस के ए.एस.आई. जयपाल द्वारा आरोपी संजीव निवासी भूना को गिरफ्तार किया गया है। भूना निवासी एक विधवा की शिकायतानुसार 16 अप्रैल की दोपहर वह नहाने के लिए बाथरूम गई तो आरोपी बाथरूम में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!