Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Nov, 2017 03:12 PM
जिला के गांव रोहड़ाई निवासी स्टाफ नर्स ने गांव के ही एक मैक्स चालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि आरोपी युवक भीम सिंह मैक्स गाड़ी चलाता है और वह बीती शाम को उसकी गाड़ी में बैठकर गांव जा रही थी। इस दौरान उसने उसके...
रेवाड़ी(वधवा):जिला के गांव रोहड़ाई निवासी स्टाफ नर्स ने गांव के ही एक मैक्स चालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि आरोपी युवक भीम सिंह मैक्स गाड़ी चलाता है और वह बीती शाम को उसकी गाड़ी में बैठकर गांव जा रही थी। इस दौरान उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने के बाद भी वह नहीं माना। आखिर में उसने गांव लिसाना के पास गाड़ी से कू दकर लाज बचाई और लोगों को एकत्रित किया। पीड़िता रेवाड़ी के एक अस्पताल में स्टाफ नर्स है। जांचकत्र्ता महिला थाना अधिकारी प्रमिला ने कहा कि आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।