काबिलियत की तुलना में और लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यशवंत सिन्हा की जीत जरूरी: गोगी

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jul, 2022 02:40 PM

yashwant sinha s victory more important democracy alive gogi

देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर जहां कुछ दिन पहले भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार ने हरियाणा के विधायकों से बैठक की थी...

चंडीगढ़ (धरणी) : देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर जहां कुछ दिन पहले भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार ने हरियाणा के विधायकों से बैठक की थी, वहीं अब विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर भी 12 जुलाई को चंडीगढ़ में बैठक होना तय हुआ है। इसमें विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक को लेकर असंध से कांग्रेसी विधायक शमशेर सिंह गोगी ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि अगर उम्मीदवारों की तुलना की जाए तो काबिलियत के अनुसार और लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यशवंत सिन्हा की जीत अति आवश्यक है।

उन्होंने एनडीए द्वारा मैदान में उतारी गई राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को सम्मानित बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति मिट्टी का माधो नहीं होना चाहिए। क्योंकि पिछले 5 सालों में देश के अधिकतर लोगों को उनका राष्ट्रपति कौन है यह तक नहीं मालूम रहा। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि परमात्मा विपक्ष के लोगों को सद्बुद्धि दे जिससे यशवंत सिन्हा की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निश्चित तौर पर भाजपा के खिलाफ वोट करेगी।

गोगी ने भाजपा- जजपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि जेजेपी उसी दिन खत्म हो गई थी, जब उसने भाजपा को सपोर्ट की थी। जनता की नजर में जजपा उसी दिन गिर गई थी, जब भाजपा के खिलाफ वोट मांग कर भाजपा को ही अपनी सपोर्ट से जजपा ने निजी हित में सत्ता पर काबिज कर दिया। अब भाजपा जजपा को कागजों में भी खत्म करना चाहती है। क्योंकि जजपा के कुछ विधायक भाजपा ज्वाइन कर लेंगे और भाजपा उन्हें चुनाव लड़ाएगी। दुष्यंत से दूरी बनाकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा जनता में जाएगी और झूठ बोलेगी कि हमने दुष्यंत को निकाल दिया है। दुष्यंत के गलत कामों के कारण ऐसा फैसला भाजपा ने लिया है। जिस प्रकार से आज भी भ्रष्टाचारी को पकड़ने पर भाजपा अपनी पीठ थपथपाते हुए कहती है कि हमने ही तो भ्रष्टाचारी को पकड़ा है। लेकिन भाजपा यह नहीं कहती कि हमने ही तो भ्रष्टाचार किया था। गोगी ने कहा कि यह अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक महकमा है। इसके लिए देश की मीडिया को जिम्मेदारी समझते हुए देश की जनता को जागरूक करना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!