दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम अटका, भुगतान को लेकर कंपनियों में चल रही लड़ाई

Edited By Isha, Updated: 10 Dec, 2019 10:23 AM

work delhi agra national highway companies fighting payment

करीब सात वर्ष पहले शुरू हुआ दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को चार से छह लेन करने का प्रोजेक्ट अटक गया है। इसका कारण इस राजमार्ग के निर्माण कार्य से जुड़ी हुई दो कंपनियों में भुगतान....

फरीदाबाद (कुलवीर चौहान) : करीब सात वर्ष पहले शुरू हुआ दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को चार से छह लेन करने का प्रोजेक्ट अटक गया है। इसका कारण इस राजमार्ग के निर्माण कार्य से जुड़ी हुई दो कंपनियों में भुगतान को लेकर चल रही आपसी लड़ाई बताई जा रही है। यह प्रोजेक्ट 3  हजार करोड़ की लागत का है। एनएचएआई के मुताबिक उनकी ओर से रिलायंस को भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अब दो कंपनियों में आपसी भुगतान विवाद के चलते इसका निर्माण अटक गया है। जिससे इसके निर्माण कार्य के शुरू होने के सात वर्ष बाद भी इस राजमार्ग का निर्माण पूरा होना दूर की कोड़ी लग रहा है।

जिस कारण इस राजमार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को मुताबिक इस प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य रिलायंस कंपनी को दिया गया था। रिलायंस ने इस राजमार्ग के निर्माण कार्य का जिम्मा एल एण्ड टी कंपनी को दे दिया था। बताया जा रहा है कि रिलायंस कंपनी ने एल एंड टी कंपनी को बकाया का भुगतान नहीं किया। जिस कारण इसका निर्माण कार्य रुक गया है। काम अटकने से अब इस प्रोजेक्ट में और देरी हो सकती है। जिससे इस राजमार्ग से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को फ र्राटेदार सफ र के लिए अभी और इन्तजार करना पड़ सकता है।    

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन से छह लेन किया जा रहा है। दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पलवल के रास्ते मथुरा और आगरा जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए इस राजमार्ग को चार लेन से छह लेन किया जा रहा है। राजमार्ग को चार से छह लेन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया 2012 में शुरू हुई थी। परन्तु सात वर्ष बीतने के बाद भी इस राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। प्रॉजेक्ट के तहत इस राजमार्ग के सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाया जा रहे हैं। फिलहाल इस राजमार्ग पर जो काम अधूरा बचा हुआ है उसमें पलवल शहर में दो किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में बन रहा एलिवेटिड फ्लाईओवर और बल्लभगढ़ के झाड़ सैंतली में बन रहा फ्लाईओवर है।

अभी तक पलवल शहर में बन रहे एलिवेटिड फ्लाईओवर का 40 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। वहीं झाड़सैंतली में बन रहे फ्लाईओवर की एक लेन ही चालू हो सकी है। पलवल का एलिवेटिड फ्लाईओवर शहर के चौपाल रेस्टोरेंट से शुरू होकर रेस्ट हाउस तक बनाया जा रहा है। इस पुल के बनने की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। करीब दो किलोमीटर से ज्यादा लंबे बनाए जाने वाले इस पुल पर करीब 204 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है।

इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने के समय निर्माण पूरा करने की अवधि 20 महीने रखी गई थी। इस पुल का निर्माण कार्य इसी माह में पूरा होना था। वहीं झाड़ सैंतली में बन रहा फ्लाईओवर भी बीते माह शुरू होने का दावा अधिकारियों के ओर से किया जा रहा था। इस राजमार्ग का निर्माण समय पर पूरा ना होने के चलते लोगों को जाम जैसी समस्या से रोजाना जूझना पड़ता है। जिससे यात्रियों का कुछ मिनटों का सफ र कई घंटों में तय होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!