सम्मोहित कर महिलाओं से गहनों की ठगी, बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसती है ठग महिलाएं

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2022 05:32 PM

women cheated by hypnotizing in rohtak thugs ran away with jewellery

पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। रोहतक शहर के शिवाजी कॉलोनी थाना में मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

रोहतक(दीपक): रोहतक में इन दिनों सम्मोहित कर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। इसी गिरोह ने सुनारिया गांव में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को सम्मोहित कर लाखों रुपए के गहने ठग लिए। जानकारी के अनुसार पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। रोहतक शहर के शिवाजी कॉलोनी थाना में मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को ऐसे संदिग्ध लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

घर में अकेली महिलाओं को सम्मोहित कर करती हैं गहनों की ठगी

मिली जानकारी के अनुसार सुनारिया कलां में बर्तन बेचने आई 2 महिलाओं ने गांव की 8 महिलाओं को सम्मोहित कर उनसे सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। जब महिलाओं को ठगी का शिकार होने का अंदाजा हुआ तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं। दोनों आरोपी महिलाएं लगातार 6 दिनों तक गांव में बर्तन बेचने के बहाने से घूमती रही।

 

महिलाओं को विश्वास में लेकर ठगी की घटना को देते हैं अंजाम

पीड़ित महिला भारती  ने बताया कि आरोपी महिलाओं के विश्वास में आकर उसने अपनी सोने की बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब व सोने का मंगलसूत्र दे दिया। उसकी मां चंद्रावती ने सोने की बाली, सोने का ओम, भाभी ममता का सोने का ओम, रेनू का सोने का ओम, भाभी भारती की चांदी की पाजेब व   हथफूल, चुटकी व बाजे, बच्चों की कुंडली, भाभी पिंकी के सोने के बाले, पाजेब व चुटकी आदि गहने दे दिए। इसके बाद उक्त महिलाओं ने कहा कि अब उनकी कंपनी के लोग आएंगे और महिलाओं को उनकी कंपनी का सोना देंगे। 

 

पुलिस ने संदिग्ध लोगों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉक्टर रविंद्र कुमार ने बताया है कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और थाना शिवाजी कॉलोनी में मामला दर्ज हो चुका है। उन्होंने बताया कि शहर के कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि अपराधी लूट और ठगी के नए-नए तरीके निकालकर लोगों को ठग रहे हैं। अब  सम्मोहन कर लोगों को ठगने का अलग तरह का मामला आया है, जिसे अपनाकर जिले के दर्जन भर लोगों को ठगा गया है। डीएसपी रविंद्र ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि संदिग्ध गांव में या शहर में घर में रहने अकेली महिलाओं को ही अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इसलिए ऐसे किसी भी संदिग्ध दिखने वालों से बात ना करें। उन्होंने कहा कि गांव में ऐसा कोई भी संदिग्ध नजर आने पर इसकी जानकारी गांव के सरपंच को देने के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!