दहेज न मिलने से नाराज ससुरालियों ने बहू की हत्या का बनाया खास प्लान, सास ने दूध में दिया जहर

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 Mar, 2024 08:07 PM

woman s condition worsened after consuming poisonous substance

आमतौर पर सास-बहू की झगड़े की इतनी खबरें सामने आती हैं। लेकिन गन्नौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सास-बहू की नोक-झोंक इतनी बढ़ गई की बहू की जान पर बन आई।

गन्नौर (कपिल शांडिल्य): आमतौर पर सास-बहू की झगड़े की इतनी खबरें सामने आती हैं। लेकिन गन्नौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सास-बहू की नोक-झोंक इतनी बढ़ गई की बहू की जान पर बन आई।

बता दें कि गन्नौर के पट्टी ब्राह्मणान गांव में एक महिला की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हालत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए गन्नौर उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है। महिला ने अपनी ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और अपनी सास पर उसे दूध में जहर मिला कर देने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर थाना गन्नौर पुलिस ने महिला के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पीड़िता सोनिया ने बताया कि डेढ वर्ष पहले उसका विवाह पट्टी ब्राह्मणान गांव के सुमित के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति सुमित, सुसर दिनेश, सास सुनीता, देवर अमित और सुमित के चाचा संजय उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पिछले तीन दिनों से उसकी सास सुनीता ने उसके पति को अज्ञात स्थान पर भेज दिया। सोनिया का आरोप है कि 27 मार्च को उसकी सास ने उसे दूध में जरीला पदार्थ मिला कर दिया। जिसके सेवन से उसकी हालत बिगड़ गई।

मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद होगी आगामी कार्रवाई

जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने सोनिया के ब्यान पर आरोपित पति सुमित, सुसर दिनेश, सास सुनीता, देवर अमित और सुमित के चाचा संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र छौक्कर ने बताया कि पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी अस्पताल से सोनिया की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!