सूटकेस में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई अभी तक शिनाख्त

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Oct, 2020 06:44 PM

woman s body found in a suitcase

हरियाणा के सिरसा में एक सूटकेस में महिला का शव मिला। फूलकां के पास बनमंदोरी माइनर में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतका के गले में निशान मिले हैं। डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

सिरसा (नवदीप सेतिया): हरियाणा के सिरसा में एक सूटकेस में महिला का शव मिला। फूलकां के पास बनमंदोरी माइनर में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतका के गले में निशान मिले हैं। डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

PunjabKesari, haryana

इस बारे पुलिस का कहना है कि शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि ये माइनर मेहूवाला हैड से निकलती है। हैड से बहकर महिला का शव बनमंदोरी माइनर में आया है। मृतका की फोटो प्रदेश के सभी थानों में भेजी गई है, ताकि जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके। 

बता दें कि बीते कल ग्रामीणों ने बनमंदोरी माइनर में एक महिला का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डिंग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची पर और शव को अपने कब्जे में लिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में डालकर नहर में डाला गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!