Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2024 08:59 AM
किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज चढ़ूनी ग्रुप हरियाणा की सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। किसानों को सुबह 11 बजे प्रदर्शन का टाइम दिया गया है। किसानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई थी। किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)