Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Aug, 2017 02:04 PM
डेरा प्रमुख पर फैसले के चलते प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दे दिए
चंडीगढ़:डेरा प्रमुख पर फैसले के चलते प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। गृह सचिव रामनिवास समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गृह सचिवों की बैठक हुई। बैठक में तीन राज्यों में आज 3 बजे के बाद 72 घंटो के लिए पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएगी। राम रहीम पर फैसले से पहले सरकार और प्रशासन किसी तरह का रिस्क उठाने के मूड में नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता है। पैरामिलिट्री की 53 कंपनियों ने हरियाणा में मोर्चा संभाल लिया है। पैरामिलिट्री की 18 नई कंपनियां भी हरियाणा पहुंचने वाली है। पंचकूला में लगातार भीड़ बढ़ रही है और किसी भी तरह की अफवाहों और किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात है और इसी के चलते सूबे में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।
25 अगस्त को हरियाणा में बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके साथ ही रेलवे सेवाएं को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर रेलवे को चिट्ठी भेज दी गई है। गृह सचिव रामनिवास ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बस सेवा पहले ही बंद कर दी गई है और अब रेल सेवा भी बंद करने की तैयारी की जा रही है।