पूर्व मंत्री के नजदीकी को झटका, फिर से हुए डिमोट

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Dec, 2019 12:01 PM

shock to former minister s close

4 माह पहले 5 सीनियर अधिकारियों की अनदेखी करके पदोन्नत किए गए एक पूर्व मंत्री के नजदीकी अधिकारी को जोरदार झटका लगा है। कोर्ट के आदेशों के बाद पदोन्नति वापस ले ली गई है। 2 दिन पहले इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।  मामला पंचायत विभाग...

बहादुरगढ़(भारद्वाज): 4 माह पहले 5 सीनियर अधिकारियों की अनदेखी करके पदोन्नत किए गए एक पूर्व मंत्री के नजदीकी अधिकारी को जोरदार झटका लगा है। कोर्ट के आदेशों के बाद पदोन्नति वापस ले ली गई है। 2 दिन पहले इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।  मामला पंचायत विभाग का है। अगस्त में एक्स.ई.एन. के.के. धनखड़ को पदोन्नत करके एस.ई. बनाया गया था। बताया जा रहा है कि ऐसा एक पूर्व मंत्री के प्रभाव से हुआ था। 

ये अधिकारी पूर्व मंत्री के बेहद नजदीकी हैं। ऐसे में 5 अधिकारियों की अनदेखी करके के.के. धनखड़ को एस.ई. बना दिया गया है। चर्चा तो ये है उक्त अधिकारी की पदोन्नति की भूमिका भी पूर्व मंत्री ने खुद अपने पी.ए. से अपने सामने लिखवाई थी। इसके बाद फाइल को पास करवाया गया। मगर इस पदोन्नति को कोर्ट में चुनौती दे दी गई। ऐसे में कोर्ट ने 5 अधिकारियों की वरिष्ठता की अनदेखी करके दी गई इस पदोन्नति पर संज्ञान लिया और पदोन्नति को वापस लेने के आदेश दिए। इसी के आधार पर सरकार की ओर से 2 दिन पहले पंचायत विभाग के एस.ई. के.के. धनखड़ को फिर से एक्स.ई.एन. बना दिया गया। हालांकि एक्स.ई.एन. के तौर पर तैनाती के आदेश बाद में जारी होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!