हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को वेतनमान में 8% वृद्धि का तोहफा लाभकारी: सतपाल

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Jul, 2024 07:23 PM

satpal singh expressed his gratitude to the chief minister

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को उनके वेतनमान में 8 प्रतिशत वृद्धि  का तोहफा दिया है! इसके बाद प्रदेश भर के 1 लाख 18 हजार कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी):  विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को  उनके वेतनमान में 8 प्रतिशत वृद्धि  का तोहफा दिया है! इसके बाद प्रदेश भर के 1 लाख 18 हजार कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। जिसको लेकर कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री नायब का आभार प्रकट किया गया है! हरियाणा सचिवालय तैनात हरियाणा कौशल रोजगार निगम के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई वेतन वृद्धि पर  प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया! उन्होंने कहा कि महज 24 घंटे पहले ही उनके सहित प्रदेश के कर्मचारियों एक प्रतिनिधि दल मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा उनके वेतन में वृद्धि करना एक बड़ा ही सराहनीय कदम है!

उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें सरकारी सेवा में लगभग 15 साल हो चुके हैं! ऐसे में वे सरकार से अपेक्षा करते हैं कि सरकार उन्हें जल्द से पक्का करें ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा पुखता हो! उन्होंने कहा कि पक्के कर्मचारियों का वेतनमान हर साल 20% बढ़ता है! जबकि सरकार द्वारा इस साल 8% और बीते वर्ष 5% ही बढ़ाया गया था! उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें चंडीगढ़ जैसे शहर में रहने के लिए लगभग 8 से 9 हजार रुपए में किराए का मकान मिलता है! इसके अलावा बिजली बिल ,पानी के बिल अन्य खर्च अलग से हैं!  जबकि उनकी सैलरी भते   कटने के बाद 18 हजार रुपए के आसपास ही बचती है ! वही सरकारी कर्मचारियों को सरकार द्वारा 3 से4 हजार रुपए में सरकारी मकान मिला हुआ है ऐसे में सरकार को चाहिए कि उन्हें भी जल्द से जल्द सरकारी मकान  मुहैया कराए! इस अवसर पर प्रदीप कटारिया, सुरजीत खान, देवीलाल, संजय कुमार व गीता रानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे!

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!