चालान काट कर आरटीए विभाग हुआ मालामाल, वसूले इतने करोड़

Edited By Shivam, Updated: 18 Sep, 2018 08:02 PM

rta department earned more than 9 crores by challaning

आरटीए विभाग करनाल ने सरकार को करोड़ों का राजस्व दिलवाकर मालामाल कर दिया है। जिला करनाल आरटीए विभाग के कार्यकुशल अधिकारियों ने बीते 5 महीनों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर 9 करोड़ 20 लाख की वसूली की है, ये वसूली पूरे हरियाणा में सर्वाधिक है। आज...

करनाल(केसी आर्य): आरटीए विभाग करनाल ने सरकार को करोड़ों का राजस्व दिलवाकर मालामाल कर दिया है। जिला करनाल आरटीए विभाग के कार्यकुशल अधिकारियों ने बीते 5 महीनों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर 9 करोड़ 20 लाख की वसूली की है, ये वसूली पूरे हरियाणा में सर्वाधिक है। आज हरियाणा परिवहन मंत्री कृष्ण पवार ने निशांत कुमार यादव अतिरिक्त उपायुक्त कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण करनाल और आरटीए विभाग के प्रयासों की जमकर सराहना की और इस बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि करनाल आरटीए विभाग ने अप्रैल माह से अगस्त माह तक नौ करोड़ बीस लाख का जुर्माना वसूला। जिसके लिए आरटीए निशांत यादव और उनका स्टाफ बधाई का पात्र है। ओवरलोड वाहन व अन्य ट्रैफिक नियम की पालना न करने वाले वाहनों से जो राजस्व वसूली करनाल आरटीए विभाग ने की है वो पिछले वर्ष से 344 प्रतिशत ज्यादा है।

इसी तरह सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के नियमों की पालना करते हुए आरटीए विभाग करनाल ने केवल तीन महीने में 557 स्कूली बसों का निरीक्षण किया और 220 स्कूल बसों का चालान किया जोकि अन्य जिलों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है।

बता दें कि इसके अतिरिक्त आरटीए विभाग करनाल की तरफ से हरियाणा सरकार की दिशा निर्देशों के अनुसार लोगों व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा पर प्रत्येक माह अलग अलग कार्यक्रम करवाए जाते हैं, ताकि ओवरलोड को कम करना व सड़क सुरक्षा को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके।

परिवहन मंत्री कृष्ण पावार ने कहा कि हर साल देश में लगभग 5 लाख के करीब दुर्घटनाएं होती हैं और लगभग 1 लाख लोगों की जान चली जाती है। हरियाणा प्रदेश में  10 से 11 हजार दुर्घटनाएं होती हैं और 50 प्रतिशत लोगों की जान चली जाती है। हरियाणा में चालानों द्वारा इकत्रित की गई राशि का 50 प्रतिशत सड़क सुरक्षा पर खर्चा जाएगा जिससे प्रदेश में हो रही दुर्घटनाएं कम हो सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!