Edited By Shivam, Updated: 31 Oct, 2018 06:06 PM
बस अड्डे पर बसों को चलने से रोक रहे रोडवेज कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। धरनारत कर्मचारी प्राईवेट बसों का विरोध कर रहे थे। पुलिस का आरोप कर्मचारियों ने पथराव किया, जिस कारण जान माल की सुरक्षा को लेकर हल्का बल प्रयोग किया गया। वहीं...
भिवानी(अशोक भारद्वाज): बस अड्डे पर बसों को चलने से रोक रहे रोडवेज कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। धरनारत कर्मचारी प्राईवेट बसों का विरोध कर रहे थे। पुलिस का आरोप कर्मचारियों ने पथराव किया, जिस कारण जान माल की सुरक्षा को लेकर हल्का बल प्रयोग किया गया।
वहीं कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पथराव नहीं किया बल्कि पुलिस ने अपनी रणनीति के मुताबिक, पथराव करवाया। लाठीचार्ज में कई कर्मचारी घायल हो गए और लाठी चार्ज के डर से कई कर्मचारी धरने से भाग खड़े हुए। इस मामले पर डीसी अशंज सिंह व एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि पथराव करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मुकद्दमे दर्ज होंगे।