Edited By vinod kumar, Updated: 27 Jul, 2020 06:08 PM
जींद में आज एक भयानक हादसा हो गया। अनूपगढ़ के पास फ्लाईओवर पर एक ट्रक कार पर चढ़ गया। जिससे 12 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस घटना के बाद वह मौके...
जींद (अनिल कुमार): जींद में आज एक भयानक हादसा हो गया। अनूपगढ़ के पास फ्लाईओवर पर एक ट्रक कार पर चढ़ गया। जिससे 12 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।