नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर राइस मिल को किया सील

Edited By vinod kumar, Updated: 05 Jan, 2021 01:47 PM

rice mill sealed for not filling property tax

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने को लेकर नगर पालिका इंद्री ने पंकज राइस मिल को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर की अध्यक्षता में की गई है। इस कार्रवाई के लिए बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

इंद्री (मैनपाल): प्रॉपर्टी टैक्स न भरने को लेकर नगर पालिका इंद्री ने पंकज राइस मिल को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर की अध्यक्षता में की गई है। इस कार्रवाई के लिए बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। बीडीपीओ ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कई बार राइस मिल मालिक को नोटिस भी दिया जा चुका था, प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के कारण इस राइस मिल को सील किया गया है। इसके अलावा गोल मार्केट में चार दुकानों को भी सील किया गया है। यह दुकान नगर पालिका कि अपनी निजी प्रॉपर्टी है, जोकि बोली पर किराएदारों को दी गई थी, लेकिन लंबे समय से यह किराएदार नगरपालिका का किराया नहीं दे रहे थे। 

PunjabKesari, haryana

नगर पालिका सचिव देवेंद्र नरवाल ने कहा की पंकज राइस मिल पर नगर पालिका का 15 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था, टैक्स न भरने पर इसे अब सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा गोल मार्केट के अंदर दुकाने बोली पर दी गई थी, जिनमें से चार दुकानों पर लगभग 30 लाख रुपए किराया खड़ा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी यह लोग दुकानों का किराया जमा नहीं करवा रहे थे। जिस कारण इन दुकानों को सील किया गया। 

उन्होंने बताया कि अगर यह किराया नहीं देंगे तो नियम अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के कारण शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि समय पर प्रॉपर्टी टैक्स भरते रहें, ताकि विकास को गति मिले और आम जन को सुविधाएं दी जा सके। 

PunjabKesari, haryana
इसके साथ नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से बनाए जा रहे ढाबे को गिराने के लिए तहसीलदार दर्पण कंबोज व पुलिस बल की मौजूदगी में नगरपालिका टीम द्वारा करनाल इंद्री रोड पर ढाबे को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका टीम जैसी ही जेसीबी के साथ अवैध रूप से बने ढाबे के पास पहुंची, तो ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। कई ढाबा संचालक खुद ही अपने छप्पर को हटाते हुए नजर आए। इस कार्रवाई के लिए तहसीलदार इंद्री दर्पण कंबोज को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। 

इंद्री करनाल मुख्य मार्ग पर नगर पालिका द्वारा पांच ढाबा संचालकों को नोटिस दिए गए थे, कि वह अपने ढाबे को मुख्य मार्ग से हटा ले अन्यथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। लेकिन फिर भी ढाबा संचालक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है। रोड पर बने सभी ढाबा को हटा दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!