कुरुक्षेत्र में दोनों कोरोना पॉजिटिव केसों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Edited By Shivam, Updated: 14 Apr, 2020 06:10 PM

report of both corona positive cases in kurukshetra came negative

कुरुक्षेत्र में जो 2 कोरोना पॉजीटिव केस मिले थे, देर सायं उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इन दोनों केसों के सैम्पल दोबारा भेजे गए थे। अब उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आ गई है। सैक्टर-7 निवासी जिस युवक की पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी, घर में 6 अप्रैल को उसे घर में...

कुरुक्षेत्र (धमीजा): कुरुक्षेत्र में जो 2 कोरोना पॉजीटिव केस मिले थे, देर सायं उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इन दोनों केसों के सैम्पल दोबारा भेजे गए थे। अब उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आ गई है। सैक्टर-7 निवासी जिस युवक की पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी, घर में 6 अप्रैल को उसे घर में क्वारंटाइन किया गया था। पिछले दिनों वह जम्मू मेल से दिल्ली-कुरुक्षेत्र आया था। जिस कोच में यह युवक यात्रा कर रहा था। उसमें एक मरीज को जम्मू में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था।

जिसका पता चलने पर युवक को होम क्वारंटाइन किया गया था। उसे खांसी, जुकाम की शिकायत थी। 6 अप्रैल को उसका सैंपल भेज गया पर रिपोर्ट नैगेटिव मिली। संदेह होने पर 8 अप्रैल को दोबारा सैंपल भेजे गए। जिसमें पॉजीटिव मिला। 2 दिन पूर्व उसका पुन: सैम्पल भेजा गया है जिसकी 48 घंटे के बाद आज देर सायं रिपोर्ट आई है जो नैगेटिव पाई गई। शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं दूसरी ओर 20 वर्ष युवती जो करनाल जिला तरावड़ी की रहने वाली है, यहां अस्पताल में दाखिल थी। आशंका होने पर उसका सैम्पल लिया गया। इस युवती की पहले रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, अब दोबारा देर सायं उसकी रिपोर्ट नैगेटिव आने से उसके परिवार सदस्यों ने राहत की सांस ली। फिलहाल सैक्टर-7 में प्रशासन ने जो प्रबंध किए हैं वह जारी रहेंगे। प्रशासन ने सैक्टर-7 को कंटेनमैंट घोषित किया हुआ है। बताया जाता है कि इन दोनों के सैम्पल तीसरी बार दोबारा भेजे जाएगे।

उपरोक्त सैक्टर-7 निवासी युवक के 2 साल के बेटे और पत्नी का भी सैंपल लिया गया था। उनकी रिपोर्ट नैगेटिव मिली थी। युवक के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के भी सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है। कुरुक्षेत्र नोडल अधिकारी डा. एस.एस. फुलिया ने पत्रकारों को बताया कि सैक्टर-7 व ज्योतिनगर के आसपास इलाकों को भी सैनिटाइजर किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने लघु सचिवालय के प्रथम स्थल पर कोरोना हेल्पडेस्क कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके अलावा सैक्टर-7 में आवश्यक वस्तुएं के सामान के लिए 2 हैल्प नम्बर भी जारी किए हैं।

सैक्टर-7 को कंटेनमैंट जोन और सैक्टर 4, 5, 8, 9, 10 तथा डिवाइन सिटी के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। वहीं ज्योतिनगर निवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल डा. एस.एस. फुलिया से मिला और उनसे गुहार लगाई कि ज्योतिनगर क्षेत्र की ओर ध्यान दिया जाए क्योंकि पिछले दिनों एक महिला मरीज एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती रही।

प्रशासन ने जारी किए हुए है हेल्पलाइन नम्बर
प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर मरीजों की जानकारी देने के लिए हैल्पलाइन नम्बर जारी किए हुए है, कोई भी व्यक्ति हैल्पलाइन नम्बर 70278-54102 और 01744-259285 पर सूचना दी जा सकती है। यह सेवाएं 24 घंटे जारी है। इस नम्बर पर डायल करते ही संदिग्ध व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा और उसको स्पैशल वार्ड में रखा जाएगा।

टोल फ्री नम्बर 1950 पर कॉल कर जरूरतमंद ले सकते है कच्चा व पका राशन
उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कुरुक्षेत्र वासियों के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किए है। इस नम्बर पर जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति केवल मात्र कच्चे और पके भोजन के लिए सूचना दे सकता है। इस सूचना के बाद नियमानुसार जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन और राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस टोल फ्री नम्बर के लिए जिला खाद्य एवं आपूॢत नियंत्रक नरेंद्र सिंह और चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!