Edited By Shivam, Updated: 24 Dec, 2019 10:56 PM
हरियाणा में ग्रुप डी की भर्ती जल्द ही दोबारा हो सकती है, जिसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों की डिटेल मांगी गई है।
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में ग्रुप डी की भर्ती जल्द ही दोबारा हो सकती है, जिसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों की डिटेल मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्ड, कारपोरेशनों से उनके खाली पदों की जानकारी मांगी है। साथ ही पिछली भर्ती में ज्वाईन न करने वाले चयनित उम्मीदवारों और त्यागपत्र दे चुके कर्मचारियों की डिटेल भी एकत्रित की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद हरियाणा सरकार नई भर्ती की घोषणा कर सकती है।