Edited By Rakhi Yadav, Updated: 06 Jun, 2018 07:57 AM
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में श्रीराम के मंदिर का निर्माण भी एक विकास का ही हिस्सा है, जिसको समाज के प्रबुद्ध लोग नकार नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण की चाह रखे हुए हैं, इसलिए मंदिर का...
चंडीगढ़: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में श्रीराम के मंदिर का निर्माण भी एक विकास का ही हिस्सा है, जिसको समाज के प्रबुद्ध लोग नकार नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण की चाह रखे हुए हैं, इसलिए मंदिर का निर्माण अनुकूल समय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुकूल ही होगा। अत: हमें न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धर्म परिवर्तन किसी भी समस्या का हल नहीं होता। धर्म व्यक्ति के आत्मा का प्रतिबिंब है, जिसको सामाजिक कार्यों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। धर्म की खातिर देश के वीर सपूतों ने न केवल सीने पर गोलियां खाई हैं बल्कि अपने सिर व शरीर तक को चिरवा दिया है। इसलिए व्यक्ति को अपने धर्म पर हमेशा अडिग़ रहना चाहिए।