कुमारी सैलजा के समर्थन में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2024 02:54 PM

priyanka gandhi did a road show in support of kumari selja

2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो...

सिरसा (सतनाम सिंह) : 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया और कुमारी सैलजा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

PunjabKesari

भीड़ देख गदगद नजर आई प्रियंका गांधी 

सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लंबे रोड शो की अगवाई की, जहां लोगों ने भी उनका जमकर समर्थन किया। कांग्रेस का यह रोड शो जनता भवन रोड से शुरू होकर जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक परशुराम चौक से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। कांग्रेस के इस रोड शो में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने और समर्थन से प्रियंका गांधी गदगद नजर आई।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना 

प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता के लालच में अपनी राजनीति कर रही है। इन्हें आम जनता की कोई परवाह नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी की इस राजनीति से थक चुके हैं और निश्चित तौर पर इस बार बदलाव जरूर आएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!