नगर निगम के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाइवे किया जाम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Jul, 2022 08:14 PM

people protest against mcg on national highway gurgaon

नगर निगम वार्ड 27 के नाहरपुर रूपा सपना होटल वाली गली पिछले एक साल 6 माह से बदहाल पड़ी हुई है। जिसके चलते लोगों को यहां पर जीवन बिताना दूभर हो गया है। निगम अफसरों की लापरवाही और कामचोरी के चलते आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने दिल्ली जयपुर...

गुड़गांव,(ब्यूरो): नगर निगम वार्ड 27 के नाहरपुर रूपा सपना होटल वाली गली पिछले एक साल 6 माह से बदहाल पड़ी हुई है। जिसके चलते लोगों को यहां पर जीवन बिताना दूभर हो गया है। निगम अफसरों की लापरवाही और कामचोरी के चलते आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पुरी तरह से जाम कर दिया। जिसके चलते ट्रैफिक जाम होने से कुछ देर मे ही हजारों वाहन नेशनल हाईवे पर फंसे रहे। लोगों ने निगम प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते हुए निगम के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

डेढ़ साल से बदहाल गलिया:
उदयवीर अंजना का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्ष से सपना होटल वाली गली बदहाल और उबड़ खाबड़ है। जिसके चलते यहां रास्ता बरसात में जलभराव हो जाता है, जहां से लोगों का आवागमन नहीं हो पाता। इसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। चीफ इंजीनियर द्वारा फाइलों को ऊपर नीचे करके लटकाया जा रहा है, जिसके चलते विकास कार्य नही हो पा रहे। उसी वजह से निगम प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

चीफ कार्यालय के बाहर होगा धरना:
जानकारी के अनुसार नगर निगम के चीफ इंजीनियर द्वारा फाइलों को लटकाने तथा ऊपर नीचे करने के विरोध में निगम पार्षद मेयर के साथ मिलकर चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने धरना देंगे और जब तक कार्य शुरू नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा, और निगम का कार्य भी नहीं चलने देने की चेतावनी दी जा रही है। निगम पार्षदों ने विरोध जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यदि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निगम पार्षदों द्वारा और सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी सदर गुरुग्राम का कहना है कि कुछ महिलाओं ने आकर अपनी समस्याओं के चलते यहां जाम लगाने का प्रयास किया, जिन्हें समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!