Edited By Isha, Updated: 21 Nov, 2019 04:10 PM
पानीपत में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है जिसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल स्थानिय एक घर में 15 युवकों ने एक व्यक्ति के घर घुसकर जमकर हंगामा किया और तोड़फो
पानीपत(अनिल): पानीपत में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है जिसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल स्थानिय एक घर में 15 युवकों ने एक व्यक्ति के घर घुसकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। ये सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।
पीड़ित नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ये हमला पुराने विवाद के चलते हुआ है। नीरज ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन कर फरार हो गए वहीं पानीपत डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि मामला सिटी सीसीटीवी में कैद हो गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्दी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।