Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jan, 2024 10:11 AM
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
चंडीगढ़ : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हवा ऐसी ठंडी है कि सुई सी चुभ रही है। तेज और ठंडी हवाएं लोगों का कंपकपा रही है।
बता दें कि दिल्ली से लेकर हरियाणा, पंजाब तक घना कोहरा छाया हुआ है। हरियाणा में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर जारी हैं। वीरवार पूरा दिन कोहरा छाने के बाद शाम करीब सात बजे ही दोबारा से ज्यादा कोहरा छा गया। कोहरे के चलते नेशनल हाइवे पर दृष्यता शून्य रही। हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा। इसका न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में भी कोहरा रहने की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। हिसार में वीरवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली मगर ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली। वीरवार सुबह से ही धुंध छाने के कारण लोग परेशान हुए। ग्रामीण इलाकों व नेशनल हाइवे पर धुंध नहीं छटी। दिन में धूप खिली लेकिन देर शाम को ही धुंध दोबारा से छा गई।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)