Edited By vinod kumar, Updated: 11 Nov, 2019 12:01 PM
पानीपत के फैक्ट्री संचालकों ने प्रदूषण के चलते फैक्ट्री बंद करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। पानीपत सेक्टर 25 में इकट्ठा होकर हजारों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान फैक्ट्री संचालकों व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर...
पानीपत(सचिन): पानीपत के फैक्ट्री संचालकों ने प्रदूषण के चलते फैक्ट्री बंद करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। पानीपत सेक्टर 25 में इकट्ठा होकर हजारों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान फैक्ट्री संचालकों व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 25 सेक्टर से हजारों की संख्या में कर्मचारी रोड पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। जहां कर्मचारी और फैक्ट्री संचालक लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को अपनी मांगों के बारे में ज्ञापन देंगे। फैक्ट्री संचालकों का कहना है उद्योग बंद होने से रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
पानीपत में पिछले 15 दिनों से औद्योगिक इकाइयां बंद पड़ी हैं। करोड़ों कास कारोबार ठप पड़ा है। आज हजारों की संख्या में व्यापारी और कर्मचारी रोड पर उतरे हैं। इसके चलते जीटी रोड पर जाम लग गया है। उद्यमी एवं मजदूर प्रदर्शन कर उपायुक्त को चाबियां सौंपेंगे। इस प्रदर्शन में करीब 5 हजार कर्मचारी मौजूद हैं।