केंद्र की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एक मजबूत तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे: ओपी चौटाला

Edited By Shivam, Updated: 27 Jul, 2021 05:04 PM

op chautala said will form a strong third front against corrupt government

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि के तीन काले कानूनों के पक्ष में छत्तीस जात के लोग शामिल हैं। चाहे हिंदू है, सिख है, मुस्लिम है या...

चंडीगढ़ (धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि के तीन काले कानूनों के पक्ष में छत्तीस जात के लोग शामिल हैं। चाहे हिंदू है, सिख है, मुस्लिम है या इसाई है, एससी है या बीसी, कारखानेदार है या मजदूर है, व्यापारी है या छोटा दुकानदार है, चाहे किसान है या कमेरा है सभी की हालत दयनीय है। राजसत्ता के इलावा समूचे देश के लोग इन कानूनों के विरोध में इकट्ठे हैं। सरकार ने जितने भी कानून बनाए हैं उनको योजनाबद्ध तरीके से अदानी और अम्बानी जैसे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हंै। किसान को बीज उपलब्ध नहीं हैं, खाद, दवाइयां और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। हर चीज महंगी होती जा रही है लेकिन किसान की फसल की कीमत मंदी होती जा रही है, उसका कोई खरीदार नहीं है। इतना बड़ा आंदोलन होने के बावजूद भी सरकार के कानों पर अब तक जूं तक नहीं रेंग पाई है। भाजपा के नेताओं द्वारा कृषि कानूनों को जनहित में बताकर उलटे-सीधे बयान दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग बेहद परेशान हैं इसलिए आज सबसे बड़ी आवश्यकता ये है कि मौजूदा शासन का पतन कैसे किया जाए। इसके लिए उनका प्रयास ये होगा कि वो एक मजबूत तीसरा मोर्चा बनाएंगेे। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से संपर्क स्थापित करेंगे और इस भ्रष्ट केंद्र सरकार के खिलाफ एक मजबूत तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे। 25 सितम्बर को स्व. देवी लाल का जन्म-दिवस है और वो उस जन्म-दिवस से पहले हर प्रदेश में जाएंगे, सभी राजनैतिक विपक्षी पार्टियों के लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। उनका प्रयास यही होगा कि इस भ्रष्ट केंद्र की भाजपा सरकार का विकल्प तैयार किया जाए, मजबूत तीसरा मोर्चा हो और फिर आने वाले चुनाव में उस मोर्चे को सफलता मिले, जिससे इस भ्रष्ट केंद्र सरकार का अंत हो। भाजपा के कुशासन का अंत करने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा भी 25 सितम्बर को की जाएगी।

खटकड़ टोल पर असामाजिक तत्व द्वारा उन पर डोगा मारने के इल्जाम लगाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में हर ख्याल के लोग हैं और अपनी सोच के मुताबिक निर्णय लेते हैं। जेल से रिहा होने के बाद वह सबसे पहले किसानों को बधाई देने गए थे जिन्होंने इस संघर्ष में इकट्ठे होकर छत्तीस जात के लोगों को शामिल किया है।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो भाजपा-गठबंधन सरकार को अत्यंत भ्रष्ट मानते हैं। इस सरकार ने समूचे प्रदेश के हर वर्ग और हर जात के लोगों को बेरोजगार कर दिया है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2005 में जब उनकी सरकार गई थी तो दो हजार करोड़ रुपए खजाने में छोडकऱ गए थे, आज प्रदेश पर भाजपा-गठबंधन सरकार ने लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लाद दिया है। आज हालत यह है कि कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए भी हर महीने कर्ज लेना पड़ता है। 

2019 के चुनाव में इनेलो से अलग हुई पार्टी के बारे में सवाल पूछने पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी सोच होती है, उन लोगों ने क्या सोचकर नई पार्टी बनाई और कौन लोग उसमें शामिल हुए। आज उनमें भगदड़ मची हुई है और उस पार्टी के लोग छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी को भी लोग छोड़कर जा रहे हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं लेकिन आज के दिन जनता जनार्दन के मन और जुबान पर है कि आने वाला समय इनेलो का है। 

तीसरे मोर्चे के गठन पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोन उनके पास आया था और वो एक तारीख को उनके निवास पर उनके साथ भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब दो राजनीतिक लोग आपस में मिलकर बैठेंगे तो राजनीतिक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से भी उनके पारिवारिक संबंध हैं और वो एक-दूसरे के दुख-दर्द में निरंतर भागीदार हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!