Ram Rahim: एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आया राम रहीम, इतने दिनों की मिली फरलो

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 13 Aug, 2024 07:47 AM

once again ram rahim was released from sunariya jail

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर निकल गया है। लगभग 6:30 बजे पुलिस सुरक्षा में राम रहीम जेल से निकल बाहर आया है। वहीं राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर निकल गया है। लगभग 6:30 बजे पुलिस सुरक्षा में राम रहीम जेल से निकल बाहर आया है। वहीं राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है। वो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में फरलो की अवधि बिताएगा।

बता दें कि दो साध्वियों के यौन शोषण मामले सजा मिलने के बाद साल 2017 से राम रहीम रोहतक जेल में बंद है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब वे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित आश्रम में रहेंगे।

गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया है, जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है। दिलचस्प बात ये है कि हरियाणा सरकार पहले ही हाई कोर्ट को बता चुकी है कि डेरा प्रमुख वैधानिक प्रावधान के अनुसार पैरोल और फरलो के हकदार हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!