हरियाणा-पंजाब सीमा पर किसानों की 'नो एंट्री', पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Edited By vinod kumar, Updated: 24 Nov, 2020 05:55 PM

no entry of farmers on haryana punjab border

हरियाणा-पंजाब के किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। जिसको लेकर हरियाणा पुलिस पंजाब से आने वाले किसानो को हरियाणा में दाखिल नहीं होने देगी, अंबाला में हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर किसानों को रोका जाएगा। इसी को लेकर अंबाला प्रशासन ने...

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा-पंजाब के किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। जिसको लेकर हरियाणा पुलिस पंजाब से आने वाले किसानो को हरियाणा में दाखिल नहीं होने देगी, अंबाला में हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर किसानों को रोका जाएगा। इसी को लेकर अंबाला प्रशासन ने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। प्रशासन ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो बॉर्डर पार करने की कोशिश भी ना करें, वरना पुलिस प्रशासन किसानों के साथ सख्ती से पेश आएगा। 

PunjabKesari, haryana

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा-पंजाब के किसानो ने 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का ऐलान किया है। किसान दिल्ली न पहुंचे इसको लेकर हरियाणा पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर शम्भू से पंजाब के किसान इकट्ठा हो दिल्ली के लिए निकलेंगे, लेकिन हरियाणा पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने देगी। 

PunjabKesari, haryana

इसको लेकर पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्था का जायजा लिया। हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर अंबाला का प्रशासनिक अमला पहुंचा और किसानों को हरियाणा में दाखिल होने से कैसे रोका जाए उसको लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान डीसी अंबाला ने कहा कि कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीँ भारतीय किसान यूनियन की कॉल को लेकर एसपी अंबाला ने कहा कि 4 से 5 हजार किसान वाहनों के साथ आएंगे तो उन्हें हरियाणा में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। जिसके लिए उनके पास पुख्ता बंदोबस्त हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!